सूर्य नारायण की उपासना का पर्व है उत्तरायणी पर्व: मुकेश कौशिक
हरिद्वार जनवरी 20 (कुल भूषण शर्मा) 


भगवान सूर्य नारायण के मकर राशि में प्रवेश करने के पर्व उत्तरायणी के उपलक्ष में पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में खिचड़ी महाभोज का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण हेतु वासुदेव आश्रम के प्रांगण में आम, बरगद, पीपल के पौधे रोपित किये गये। 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि भगवान सूर्य नारायण की उपासना का पर्व उत्तरायणी है जिसे हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। उन्हांेने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समरसता का भाव उत्पन्न करते हैं। उन्हांेने कहा कि पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने खिचड़ी महाभोज का आयोजन कर समरसता का भाव जन मानस में उत्पन्न करने का जो काम किया है वह प्रशंसनीय व अनुकरणीय है। 
पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने इस आयोजन में आये हुए समस्त विशिष्ट अतिथियों, संतजनों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति अनेकता में एकता का दर्शन कराती है। हमारे पर्व और त्यौहार हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। उत्तराखण्ड में उत्तरायणी पर्व विभिन्न नामों से गढ़वाल व कुमाऊं में मनाया जाता है। वास्तव में यह भगवान सूर्य नारायण के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश का पर्व है जो हमारे लिए ऊर्जा और प्रकाश लेकर आता है। 
भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार मेलों और उत्सवों का शहर है। यहां पर इस प्रकार के आयोजन सर्द मौसम में गर्मी का एहसास कराते हैं। इस आयोजन में आये हुए सैकड़ों श्रद्धालु, शुभचिंतक व मित्र इस बात का प्रतीक है कि नगरवासी प्रेम और सद्भाव का संवर्द्धन करने में कभी पीछे नहीं हटते। 
डॉ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल व डॉ. श्यामलाल पुरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार खिचड़ी में सभी तत्वों को मिलाकर एक व्यंजन बनाया जाता है ठीक उसी प्रकार समाज के सभी वर्गों में समरसता का भाव उत्पन्न कर उन्हें राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। 
इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक संजय चतुर्वेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मानव कल्याण आश्रम के महंत दुर्गेशानन्द सरस्वती, महंत सूरज दास, महंत शिवानन्द, स्वामी प्रेमानन्द, महंत जमुना दास, स्वामी नित्यानन्द, स्वामी विवेकानन्द, महंत रामचरण दास, स्वामी शिवानन्द, लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास, गंगा माता आई हॉस्पिटल के संस्थापक ट्रस्टी ओपी बसंल, प्रान्तीय भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम अंसारी, पार्षद अनिल मिश्रा, विदित शर्मा, अनिल वशिष्ठ, महावीर वशिष्ठ, ललित रावत, राजेश शर्मा, राधेकृष्ण शर्मा, प्रशांत सैनी, कैलाश भट्ट, विनित जौली, विकास कुमार, लोकेश पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी, श्यामसुन्दर सचदेवा, सुरेन्द्र गिरि, राकेश बजरंगी, राजेन्द्र गिरि, विपिन शर्मा, मांधता गिरि, पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया, डॉ. डी.एन. बत्रा, फग्गूराम ठेकेदार, जनेश्वर त्यागी, मास्टर गंगाराम पाल, डॉ. श्यामलाल पुरी, आलोक शर्मा, आर.के. शर्मा, रितेश वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि डोभाल, कमल बृजवासी, मुकेश भार्गव, राजन कौशिक,  राजीव पाराशर समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।